हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान NCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
लेखक नैरोबी से मॉरिशस किस जहाज़ से उड़े ?
(क) एयर इंडिया
(ख) बी.ओ.ए.सी.
(ग) इंडियन एयरलाइंस
(घ) वायुसेना
उत्तर:
(ख) बी.ओ.ए.सी.
प्रश्न 2.
मॉरिशस की लंबाई और चौड़ाई कितनी है ?
(क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील
(ख) 20 मील और चौड़ाई 30 मील
(ग) 15 मील और चौड़ाई 25 मील
(घ) 35 मील और चौड़ाई 20 मील
उत्तर:
(क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील
प्रश्न 3.
मॉरिशस द्वीप का रकबा कितना है ?
(क) 570 वर्ग मील
(ख) 350 वर्ग मील
(ग) 721 वर्ग मील
(घ) 720 वर्ग मील
उत्तर:
(घ) 720 वर्ग मील
प्रश्न 4.
मॉरिशस के सभी भारतीय कौन-सी भाषा बोलते हैं।
(क) भोजपुरी
(ख) अवधी
(ग) हिंदी
(घ) मराठी
उत्तर:
(क) भोजपुरी
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ पाठ के लेखक की यात्रा कब और कहाँ से कहाँ के लिए शुरू हुई ?
उत्तर:
पाठ के लेखक की यात्रा दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुई ।
प्रश्न 2.
नैरोबी का नेशनल पार्क कैसा है?
उत्तर:
नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है, जिसमें घास अधिक, पेड़ बहुत कम हैं, लेकिन जंगल में सभी जगह अच्छी सड़कें बिछी हुई हैं।
प्रश्न 3.
लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर क्या देखा ?
उत्तर:
लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर देखा कि कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। तुर्रा यह कि सिंहों को पहचानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं ? लेखक वहाँ आधा घंटा ठहरा था। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई।
प्रश्न 4.
लेखक ने मील-भर की दूरी पर क्या देखा?
उत्तर:
लेखक ने मील-भर की दूरी पर हिरनों का झुंड देखा जिनके बीच एक जिराफ़ बिल्कुल बेवकूफ़ की तरह खड़ा था। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर चल दिए । एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया। लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा ।
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया?
उत्तर:
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अत: हिरनों ने चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। शेष हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है।
प्रश्न 2.
लेखक की नैरोबी से मॉरिशस तक की यात्रा कैसी रही?
उत्तर:
नैरोबी से मॉरिशस तक लेखक बी.ओ.ए.सी. के जहाज़ में उड़े। जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। रात थी, अँधेरा था, पानी बरस रहा था। लेखक के स्वागत में बहुत लोग खड़े थे।
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मॉरिशस द्वीप कहाँ बसा है? उसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी है?
उत्तर:
मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पच्छिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्ग मील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत – समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।
प्रश्न 2.
मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या करते हैं?
उत्तर:
शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू श्वेत- – वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी तालाब पर आते हैं और परी – तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौटे जाते हैं। तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं।
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न
प्रश्न.
महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव से जुड़ी मान्यता आपके अनुसार क्या है ?
उत्तर:
शिवरात्रि के संबंध में ऐसा माना जाता है इस विशेष दिन ही ब्रह्मा के रूद्र रूप में मध्य रात्रि को भगवान शंकर का अवतरण हुआ था। वहीं यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने तांडव कर अपना तीसरा नेत्र खोला था और ब्रह्मांड को इस नेत्र की ज्वाला से समाप्त किया।
Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions अर्थग्रहण संबंधी एवं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
नीचे लिखे गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
[1]
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे। (पृष्ठ 129)
प्रश्न.
(क) हिरनों के झुंड ने क्या किया ?
उत्तर:
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है।
(ख) झुंड से छूटकर हिरनों ने क्या किया ?
उत्तर:
झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके खड़े रहे।
(ग) सिंह शिकार कैसे करते हैं?
उत्तर:
सिंह शिकार सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है।
[2]
मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पच्छिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्गमील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत – समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है। (पृष्ठ 129-130)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मॉरिशस की लंबाई कितनी है?
(क) 35 मील
(ख) 29 मील
(ग) 40 मील
(घ) 50 मील
उत्तर:
(ख) 29 मील
प्रश्न 2.
मॉरिशस द्वीप का रकबा कितना आँका जाता है?
(क) 720 वर्गमील
(ख) 750 वर्गमील
(ग) 650 वर्गमील
(घ) 450 वर्गमील
उत्तर:
(क) 720 वर्गमील
प्रश्न 3.
मॉरिशस द्वीप किस दिशा में बसा हुआ है?
(क) उत्तर
(ख) पूरब
(ग) पच्छिम
(घ) दक्खिन
उत्तर:
(ग) पच्छिम
[3]
मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बम्बई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।
चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेज़ी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। (पृष्ठ 130)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मॉरिशस समुद्र से कितने मील दूर है?
(क) पंद्रह मील
(ख) दस मील
(ग) आठ मील
(घ) बीस मील
उत्तर:
(क) पंद्रह मील
प्रश्न 2.
मॉरिशस में भारत के लोगों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है ?
(क) 50 प्रतिशत
(ख) 67 प्रतिशत
(ग) 40 प्रतिशत
(घ) 65 प्रतिशत
उत्तर:
(ख) 67 प्रतिशत
प्रश्न 3.
मॉरिशस में कितने प्रतिशत हिंदू हैं ?
(क) 70 प्रतिशत
(ग) 45 प्रतिशत
(ख) 50 प्रतिशत
(घ) 53 प्रतिशत
उत्तर:
(घ) 53 प्रतिशत
प्रश्न 4.
मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहने का रिवाज है?
(क) स्कूल
(ख) पाठशाला
(ग) कॉलेज
(घ) विद्यालय
उत्तर:
(ग) कॉलेज
[4]
शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी तालाब पर आते हैं और परी – तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं। हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है। परी – तालाब पर लगने वाला यह मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने को अन्य धर्मों के लोग भी काफ़ी संख्या में आते हैं। ( पृष्ठ 132 )
प्रश्न-
(क) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या करते हैं?
उत्तर:
मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं और परी तालाब का जल भरकर अपने – अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं।
(ख) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या पहनते हैं।
उत्तर:
मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि के दिन उजली धोती, उजली कमीज और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं।
(ग) परी – तालाब पर लगने वाला मेला कैसा होता है?
उत्तर:
परी – तालाब पर लगने वाला मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने के लिए अन्य धर्मों के लोग भी काफी संख्या में आते हैं।