सत्रिया और बिहू नृत्य NCERT Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
जया मेहता ने कौन-सी पुस्तक लिखी है?
उत्तर:
जया मेहता द्वारा रचित पुस्तक का नाम ‘नृत्य कथा’ है।
प्रश्न 2.
लेखिका जया मेहता का संक्षिप्त परिचय दीजिए ।
उत्तर:
जया मेहता एक नृत्यांगना, लेखिका और शिक्षिका हैं। वे ओडिसी नृत्य में पारंगत है और देश-विदेश में कई वर्षों से नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दे रही हैं।
प्रश्न 3.
एलेसेंड्रा ने युवा साधुओं का नृत्य फिल्मांकन कहाँ किया?
उत्तर:
एलेसेंड्रा ने वैष्णव मठ के सभागार में सत्रिया नृत्य प्रस्तुत करते युवा साधुओं का फिल्मांकन किया।
प्रश्न 4.
एलेसेंड्रा भारत क्यों आई थीं?
उत्तर:
एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी । उन्हें ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम बनाने के लिए वित्तीय मदद की गई थी और फिल्म को पूरा करने के लिए वे भारत यात्रा पर आई थीं।
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Questions सत्रिया और बिहू नृत्य दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न.
“ असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। ” अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
असम पूर्वोत्तर भारत में स्थित है। असम चाय और रेशम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। असम एक सींग वाले भारतीय गैंडे का घर है। यहाँ एशियाई पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहर स्थल है। असम में चाय उद्योग लगभग 172 साल पुराना है। सुगंधित चाय के लहलहाते खेतों, ब्रह्मपुत्र नदी में बहती डोंगियों और वन्य जीवन के साथ घने जंगलों से घिरा असम भारतीय संस्कृति और परंपरा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। असम का सुप्रसिद्ध मूँगा सिल्क कई वर्षों तक खराब नहीं होता। इसके बने कपड़ों में औषधीय गुण भी होते हैं। असम राज्य भारत की रंग-बिरंगी, सुंदर, प्राचीन और जीवन से भरी संस्कृति को चित्रित करता है। भारतवर्ष में असम की संस्कृति विविधता में एकता प्रदान करती है।
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न
प्रश्न.
लेखिका जया मेहता द्वारा लिखे इस पाठ में एक बच्ची ‘एंजेला’ व्यक्तिगत यात्रा के माध्यम से भारतीय नृत्य कला, शैली और वेशभूषा के आकर्षक संदर्भों को उजागर करती है। यह एक बच्चे की नज़र से देखे गए आकर्षक नृत्य रूपों के माध्यम से भारत की खोज है। अपने विचार लिखिए। क्या आप नृत्य कला की ओर प्रेरित हुए हैं?
उत्तर:
प्रस्तुत पाठ नृत्य और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति के सौंदर्यपूर्ण और रंगारंग पहलुओं को सामने लाता है। युवा पाठकों में यह नृत्य कथा भारतीय नृत्यों के प्रति रूझान और जिज्ञासु भावना को जागृत करती है। संगीत और नृत्यकला में विशेष रुचि रखने वाले बहुत से विद्यार्थियों को नृत्य की प्रेरणा मिलती है। इस कहानी को पढ़ना रोमांचकारी है और इससे प्रेरित होकर मैंने और अन्य सहपाठियों ने ‘बिहू’, ‘सत्रिया’ और अन्य नृत्य शैलियों के बारे में अपने नृत्य अध्यापकों से अधिक जानकारी एकत्रित की। मेरे हृदय में भरतनाट्यम नृत्य सीखने की चाह जाग्रत हुई है। इस पाठ से हमने यह भी सीखा कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए और इसके संरक्षण में योगदान देने का प्रयास करें।