परीक्षा NCERT Class 6 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer
Class 6 Hindi Chapter 10 Extra Questions परीक्षा अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
सुजानसिंह ने कितने वर्षों तक रियासत की सेवा की ?
उत्तर:
सुजानसिंह ने 40 वर्षों तक रियासत की सेवा की।
प्रश्न 2.
राजा ने किस शर्त पर दीवान का त्यागपत्र स्वीकार करना तय किया?
उत्तर:
राजा ने कहा दीवान जी आप एक ही शर्त पर पद से त्यागपत्र दे सकते हैं कि आप राज्य के लिए अपने जैसा होनहार दीवान खोज कर दें।
प्रश्न 3.
उम्मीदवारों ने कौन-सा खेल खेलने का प्रस्ताव रखा?
उत्तर:
उम्मीदवारों ने हॉकी खेलने का प्रस्ताव रखा।
प्रश्न 4.
उम्मीदवारों को पद के लिए किसका बंधन नहीं था ?
उत्तर:
उम्मीदवारों को पद के लिए सनद का बंधन नहीं था।
प्रश्न 5.
पढ़े-लिखे लोग प्रायः कौन-सा खेल खेलते थे?
उत्तर:
पढ़े-लिखे लोग शतरंज और ताश जैसे गंभीर खेल खेलते थे।
Class 6 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer परीक्षा लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
दीवान जी ने किन्हें दीवान पद के लिए नामांकन करने से मना किया? और क्यों?
उत्तर:
दीवान जी ने मंदाग्नि अर्थात् कमजोर व्यक्ति को इस पद के लिए मना किया क्योंकि दीवान का पद बहुत ही महत्वपूर्ण पद था इसके लिए स्वस्थ व्यक्ति की आवश्यकता थी।
प्रश्न 2.
मिस्टर ‘अ’ किस तरह का उम्मीदवार था ?
उत्तर:
मिस्टर ‘अ’ एक चालाक उम्मीदवार था। वे अपने घर में नौ बजे तक सोया करता था। परंतु यहाँ दिखावे के लिए सूरज की पहली किरण के साथ उठने लगा था।
प्रश्न 3.
मिस्टर ‘ल’ को किससे घृणा थी?
उत्तर:
मिस्टर ‘ल’ को किताबों से घृणा थी परंतु यहाँ पर वो दिखावटी व्यवहार कर रहा था। वो अब बड़े-बड़े ग्रंथ देखने-पढ़ने में डूबा रहता था।
प्रश्न 4.
खेलने के बाद घर लौटते समय युवक ने क्या देखा?
उत्तर:
घर लौटते समय युवक ने देखा कि एक लाचार किसान अनाज से भरी बैलगाड़ी को नाले से निकालने का भरसक प्रयास कर रहा है परंतु वो नाकाम रहा।
प्रश्न 5.
खेल के बाद उम्मीदवारों की क्या हालत थी?
उत्तर:
खेल के बाद उम्मीदवार पसीने से तर हो गए थे। खून की गरमी आँख और चेहरे से झलक रही थी और वे हाँफते – हाँफते बेदम हो गए थे।
Class 6 Hindi Chapter 10 Extra Questions परीक्षा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
जब दीवान पद के उचित उम्मीदवार की घोषणा होनी थी। उस समय राज दरबार का माहौल कैसा था ?
उत्तर:
संध्या समय राजा साहब का दरबार सजाया गया। शहर के रईस और धनाढ्य लोग, राज्य के कर्मचारी और दरबारी तथा दीवानी के उम्मीदवारों का समूह, सब रंग-बिरंगी सज-धज बनाए दरबार में आ विराजे ! उम्मीदवारों के कलेजे धड़क रहे थे।
प्रश्न 2.
सुजानसिंह ने पंडित जानकीनाथ को दीवान पद के चयन का क्या कारण बताया?
उत्तर:
सुजानसिंह ने बताया कि किस प्रकार पंडित जानकीनाथ ने घायल होने के बाद भी अपनी परवाह ना करके गरीब, लाचार किसान की मदद की और अपने पूरे बल से उसकी बैलगाड़ी नाले से बाहर निकाल दी। सुजानसिंह ने कहा कि ऐसा इंसान कभी गरीबों को नहीं सताएगा और हमेशा धर्म तथा दया के मार्ग पर चलेगा।
Class 6 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer परीक्षा मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न
प्रश्न.
प्रस्तुत पाठ जीवन के कौन से शाश्वत मूल्यों को परिभाषित करता है? विचार सहित उत्तर दें।
उत्तर:
प्रस्तुत पाठ हमें जीवन के अनेक शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है जो इस प्रकार हैं-
- कर्म का जीवन में विशेष स्थान है जो इंसान कर्म करते हैं उनका भाग्य अपने आप ही बन जाता है।
- मनुष्य का अच्छा आचरण ही उसे संसार में श्रेष्ठ बनाता है।
- मनुष्य को सदैव परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। ऐसा व्यक्ति न केवल दूसरों का भला करता है अपितु अपने गुणों का भी विकास करता है।
- दूसरों की मुसीबत में मदद करना ही मानवता का श्रेष्ठ धर्म है।
- निस्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल आपका भाग्य बदल देता है।
- ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर बढ़ने से सफलता मिलती है।